मॉडल के सुसाइड करने की कोशिश के वजह से खुला राज़ ,हनीट्रैप में फंसाने की थी साजिश राजस्थान मंत्री को !

एक 19 साल की मॉडल ने बीते हफ्ते राजस्थान के जोधपुर में एक होटल के छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। मॉडल गंभीर रूप से घायल हुई उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने उसका नाम गुनगुन उपाध्याय बताया है। उन्होंने साथ में यह भी बताया की बहुत उचाई से गिरने से उसकी पसलियों और पैर में फैक्चर आया है। अब उसकी हालत खरते से बहार है।

बताया जाता है की उसका इलाज मथुरादास माथुर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ये मामला ब्लैकमेलिंग का बताया जा रहा है। बताया जाता है की ये हनी ट्रैप से भी जुड़ा हुआ है। जोधपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है साथ में उन्होंने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।

model attempted suicide by jumping hotel roof जानिए पूरा मामला क्या है ?

गुनगुन उपाध्याय मॉडल जोधपुर की रहने वाली है। उनके पिता एक कारोबारी है। वह उदयपुर से जोधपुर रविवार ३० जनवरी की शाम को आई थी। होटल लॉर्ड-इन में रुकी हुई थीं।उनके पिता ने बताया की उन्हें फ़ोन कर के कहा की ” में सुसाइड करने जा रही हूँ आप बस मुझे देख लेना”। 

बताया जा रहा है की उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही उन्हें पता चला की मॉडल गुनगुन उपाध्याय को ब्लैकमेल कर रहे थे। साथ ही रामलाल जाट कैबिनेट मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। ब्लैकमेलर गुनगुन को भीलवाड़ा ले गए थे। गुनगुन ने उनका काम करने से मना दिया था। पुलिस के मुताबिक ब्लैकमेलर गुनगुन को लगातार परेशान कर रहे थे। जिससे गुनगुन तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस के इस मामले पर जांच करने पर मास्टरमाइंड भीलवाड़ा के रहने वाले अक्षत शर्मा और दीपाली हैं उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबर में हमसे जुड़े रहने के लिए क्लिक करे।

 

Leave a Comment